बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर के एक कपड़ा व्यापारी का बीमार से निधन हो गया है। रामगंगा और क्रांति नदी के संगम पर मृतक का अंतिम संस्कार हुआ। सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए मृतक की बेटी ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। नगर के युवा व्यापारी बिरमथल निवासी प्रवीण सिंह कार्की (39) बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते रोज लखनऊ में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। रविवार को उनका शव यहां लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। बड़ी बेटी रिद्दी ने अपने नम आंखों से पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इधर प्रवीण के निधन से व्यापारियों में शोक की लहर है। देवभूमि व्यापार मंडल ने शोक में बाजार बंद रखा और मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अध्यक्ष बबलू सामंत, महासचिव मदन मोहन उपाध्याय, सचिव महेश पाठक, जिला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र जंगपांगी, गंगा सिंह मेहता, दिनेश चंद्र पाठक, कमल कन्याल, महिमन महरा, दीपक भैसोड़ा, सलीम अहमद, प्रवीण जंगपांगी, गजेंद्र सिंह गंगू, विनोद पंत, दान सिंह बिष्ट, कौस्तुबा नंद ततराड़ी, सुरेश जोशी, पप्पू बिष्ट, मनोहर सत्याल, प्रमोद उपाध्याय, बृजेश सत्याल, सुरेश कार्की, उमेद सिंह देऊपा सहित कई व्यापारियों ने दु:ख जताया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *