छुट्टी के दिन भी दिया विवि में धरना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। पदोन्नति एवं वरिष्ठता मामले को लेकर गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रशासनिक भवन में कार्यरत एमटीएस कर्मचारी राकेश थपलियाल ने रविवार को छुट्टी के दिन भी विवि गेट पर धरना व क्रमिक अनशन किया। इस दौरान उनके समर्थन में मुरलीधर, बृजमोहन व राकेश रावत भी धरने पर बैठे।
रविवार को धरना व क्रमिक अनशन के पांचवे दिन राकेश थपलियाल ने कहा कि वरिष्ठता एवं पदोन्नति मामले को विवि गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिससे उनके हित प्रभावित हो रहे हैं। कहा कई बार वह विवि के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। अब उनके पास आंदोलन के सिवाय दूसरा रास्ता नहीं है। कहा यदि शीघ्र मामले में उचित कार्यवाही नहीं होती है तो उन्हें भूख हड़ताल को विवश होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *