जंगल में पेड़ से लटका मिला साधु का शव

Spread the love

हल्द्वानी। बेलबाबा के पास जंगल में साधु का शव पेड़ में लटका मिला। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह आवाजाही करने वालों ने बेलबाबा जंगल में पेड़ से एक शव लटका हुआ देखा। मृतक साधु वेश में था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया। आसपास जांच की गई तो कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम बाबा भानू गिरी (57) निवासी सेक्टर 14-ए नोएडा गौतमबुद्घ नगर उत्तर प्रदेश दर्ज था। टीपीनगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने बताया कि पते से संबंधित थाने में मामले की जानकारी दे दी गई है। पूछताछ में सामने आया है कि मृतक वर्तमान में ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में रहता था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *