र्केटर की टक्कर से बाइक सवार वृद्घ की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। अस्पताल में भर्ती बेटे को दूध देकर लौट रहे बाइक सवार की र्केटर की टक्कर लगने से मौत हो गई। गांव खंडिया बिलासपुर निवासी 70 वर्षीय इंद्रजीत सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि विगत दिनों इंद्रजीत का बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया था। इसका उपचार किच्छा मुख्य मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह बुजुर्ग इंद्रजीत सिह घर से बाइक पर निकले और अस्पताल में भर्ती बेटे को दूध देकर वापस घर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में भदईपुरा के पास र्केटर ने बाइक को पीटे से टक्कर मार दी। इससे वह बाइक से लड़खड़ाते हुए सड़क पर जा गिरे। मौका पाकर र्केटर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बुजुर्ग की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *