संदिग्ध परिस्थतियों में युवती की मौत

Spread the love

जयंत प्रतिनिधि ।
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कठूर निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। युवती अपनी भाभी के साथ मैक्स वाहन से कोटद्वार आ रही थी।
उपनिरीक्षक प्रीति ने बताया कि ग्राम कठूर निवासी वंदना 22 वर्ष मंगलवार सुबह अपनी भाभी कविता के साथ सिद्धबली मंदिर दर्शन के लिए आ रही थी, इसी दौरान दुगड्डा के समीप अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। बताया कि हालत बिगड़ने पर मैक्स चालक की मदद से वंदना की भाभी उसे लेकर दुगड्डा अस्पताल में पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटद्वार बेस चिकित्सालय में ले जाने की सलाह दी। बताया कि अस्पताल लाने के दौरान वंदना ने आधे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया गया है। बताया कि मौत के मुख्य कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *