नौ साल पहले कर्नाटक से लाई गई हथिनी की हुई मौत

Spread the love

कार्बेट नेशनल पार्क की कालागढ़ रेंज में स्थित एलीफेंट कैंप में तोड़ा दम
गंगा नाम की इस हथिनी ने छह माह पूर्व एक बच्चे को दिया था जन्म
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कार्बेट नेशनल पार्क की कालागढ़ रेंज में स्थित एलीफेंट कैंप में एक हथिनी की मौत हो गई है। हथिनी कुछ दिन से बीमार चल रही थी। गंगा नाम की इस हथिनी ने 6 माह पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया था।
कैंप अधिकारियों की माने तो पिछले तीन-चार दिनों से गंगा का स्वास्थ्य खराब था। वह अपने बच्चे को दूध भी नहीं पिला रही थी। बताया कि बीती रात हथिनी की मौत हो गई। मौत के स्पष्ट कारणों की जांच के लिए हथिनी के शव का पोस्टमार्टम कर बिसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मृत हाथी की उम्र आठ साल है। बताना जरूरी है कि नौ वर्ष पूर्व कर्नाटक से कॉर्बेट नेशनल पार्क में लाए गए 9 हाथियों में यह भी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *