कोटद्वार में लालपानी क्षेत्र में हाथी की मौत, वन विभाग में हड़कंप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन वन प्रभाग के लालपानी बीट के रामपुर के पास जंगल में एक हाथी मृत अवस्था में मिला है। इस सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ अमरीश कुमार ने बताया कि उन्हें अभी-अभी हाथी के मरने की सूचना मिली है। वह लैंसडौन से कोटद्वार आ रहे हैं।
डिप्टी रेंजर प्रदीप उनियाल ने बताया कि आज सुबह जंगल गए कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी कि यहां एक हाथी मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि पहली नजर में देखने में लगता है कि हाथी की मौत ठंड के कारण हुई है। हाथी की उम्र 20 वर्ष से कम है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक हाथी के शव का परीक्षण कर रहे हैं। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *