संघ के क्षेत्र कार्यवाहक का निधन अपूरणीय क्षति : महाराज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : निवर्तमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाहक शशिकांत दीक्षित के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि शशिकांत दीक्षित का निधन अपूरणीय क्षति है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन का समाचार व्यथित करने वाला है। शशिकांत दीक्षित पिछले कुछ समय से लीवर सिरोसिस के कारण अस्वस्थ्य थे तथा दिल्ली स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। ज्ञात हो कि महाराज पूर्व में उनका हालचाल जानने देहरादून स्थित कैलाश अस्पताल भी गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *