ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। चारूबेटा निवसी वृद्धा ट्रेन की चपेट में आ गई। वृद्धा को गंभीर हालत में 108 से नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, चारूबेटा निवासी अमन कौर (62) पत्नी प्रीतम सिंह शनिवार को रेलवे पटरी किनारे शौच गई थी। इसी दौरान वह पीलीभीत से टनकपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने 108 से उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्धा मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। मृतका अपने पीछे दो पुत्रों और तीन पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *