कांग्रेस प्रदेश महामंत्री का आमरण अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी

Spread the love

बागेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण घेटी गांव में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं ने भी धरना दिया। शासन-प्रशासन से पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है। सोमवार को घेटी गांव में धरना स्थाल पर प्रदेश महामंत्री ने कहा एक साल बाद भी घेटी के पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। न्याय पंचायत घर में उन्हें सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने पीड़ित को मदद नहीं मिलने तक आंदोलन में डटे रहने की चेतावनी दी है। यहां जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, अखिल जोशी, गणेश कुमार, लक्षण आर्या, रमेश राम, रंजी दास, प्रकाश कोहली, संजय कुमार, ग्राम प्रधान नीता, जय प्रकाश आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *