ग्राम प्रधानों का आमरण अनशन समाप्त

Spread the love

चमोली। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन का ब्लाक मुख्यालय पर चल रहा धरना खंड विकास अधिकारी मदन सिंह और ब्लक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी कि अगुवाई में हुई वार्ता के बाद गुरुवार को समाप्त कर दिया गया।
13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन की अगुवाई में ब्लक प्रांगण में राज्य स्थापना दिवस से धरना शुरू किया गया था। वहीं मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से गुरुवार को संगठन ने भूख हड़ताल आरंभ कर दी थी। जिस पर खंड विकास अधिकारी ने समस्त कर्मचारियों व प्रधान संगठन के बीच वार्ता कराके प्रधानों की ब्लक स्तरीय सभी मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने वह जिला स्तरीय मांगों को अग्रषित किए जाने का लिखित आश्वासन दिया। बाद में प्रधान संगठन ने अपनी मांगों को लेकर जारी हड़ताल को स्थगित कर दिया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी प्रधान मृत्युंजय परिहार प्रधान संगठन अध्यक्ष मोनू सती किशोर मनोडी, रमेश गुसाईं, एडवोकेट पृथ्वी सिंह नेगी, सुरेंद्र धनेत्रा ,फतेह सिंह नेगी देवेंद्र नेगी नंदन सिंह रमोला नरेंद्र सिंह भंडारी आनंद सिंह गुड्डी देवी बसंती देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *