10 मई को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू करने का फैसला कियास्थगित

Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने 10 मई को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को शुरू करने का निर्णय स्थगित कर दिया है।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने यह जानकारी दी है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद ही यात्रा शुभारंभ की दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस हालात में यात्रा शुरू नहीं की जा सकती। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर देश ही नहीं पूरी दुनिया से लोग दर्शन करने आते हैं, ऐसे में हम किसी को भी खतरे में नहीं डालना चाहते हैं।
इसी को मद्देनजर रखते हुए फिलहाल यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। हालांकि यात्रा शुरू कराने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। यह तैयारियां कोविड को देखते हुए ही की गई थीं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हालात बहुत तेजी से बदले हैं। इन हालात में यात्रा अब शुरू नहीं की जा सकती। जैसे ही नई तिथि जारी की जाएगी, संगत को पूर्व में ही इसकी सूचना दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *