रजिस्ट्रार कानूनगो पद का सामूहिक परित्याग का ऐलान

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने लंबित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर गत एक नवंबर से चल रही हड़ताल का शासन स्तर पर संज्ञान नहीं लिए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। संगठन ने रजिस्ट्रार कानूनगो पद का परित्याग करने का ऐलान करते हुए राजस्व निरीक्षक के अपने मूल पद पर जाने का ऐलान किया है। संगठन की ओर से इस आशय का सामूहिक पत्र गुरुवार को देहारदून में शासन स्तर पर सौंपा जाएगा। संगठन के बैनर तले कार्मिक मंगलवार को भी गांधी पार्क में धरने पर बैठे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि 23 दिन बीतने के बाद भी शासन स्तर से आंदोलित कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली गई है। संगठन नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारण करने की मांग कर रहा है। इधर प्रांतीय आह्वान पर देहारदून में प्रस्तावित पद त्याग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले से भी संगठन के प्रतिनिधि जा रहे हैं। यहां जिलाध्यक्ष कमाल अशरफ, कोषाध्यक्ष ईसा नवाब, जिला महामंत्री सुरेश सिंह बिष्ट, पूरन चंद्र आर्या, पुरन प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *