जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने वन महकमे से गुलदार और बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कहा है कि आए दिन गुलदार के हमले हो रहे है और बंदर खेती को बर्बााद कर रहे हैं लेकिन इसे रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रहे है।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएफओ गढ़वाल मनोज कुमार से मुलाकात की। एनएसयूआई ने श्रीनगर पौड़ी मार्ग पर शनिवार शाम को गुलदार के हमले को लेकर भी इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। गुलदार के ऐसे हमले से आम लोगों को भी आवाजाही करने में डर लग रहा है। एनएसयूआई ने कहा है कि शहरों में बंदर भी आतंक मचा रहे है। आम राहगिरों का चलना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष आस्कर रावत, रोहित गुसाईं, मनोज बिष्ट, अक्षय चंदोला, अरविंद नैथानी आदि शामिल रहे।