सोमेश्वर में पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रसोई गैस तथा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमेश्वर में धरना प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार स्थित राणा फिलिंग स्टेशन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर के साथ धरना प्रदर्शन किया। ब्लक अध्यक्ष किशोर नयाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए ब्लक अध्यक्ष किशोर नयाल ने कहा कि महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता में काबिज होने वाली भाजपा ने 7 वर्षों में रिकर्ड तोड़ महंगाई बढ़ा दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल सहित आवश्यक चीजों के दाम बढ़ने से गरीब की हालत दयनीय हो गई है। और मोदी सरकार तथा उसके समर्थकों को कमरतोड़ महंगाई नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कीमतें कम नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बालम भाकुनी, जिला सचिव महेश पांडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश नेगी, सुरेश बोरा, भुवन दोसाद, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश खाती, हीरा मेहरा, कुन्दन भंडारी, रिंकू बोरा, राजेश गिरी, श्याम सिंह दोसाद, लक्ष्मण सिंह मेहरा, संतोष कुमार, राजेन्द्र बोरा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *