बहुमंजिली पार्किंग के टेंडर जारी होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love

-कहा पहले पूरी करें पार्किंग का निर्माण तब लगाएं संचालन को टेंडर
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने नगर में बनी बहुमंजिली पार्किंग के टेंडर जारी होने पर प्रशासन व नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा पांच साल बाद भी पार्किंक का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। बावजूद इसके अधूरी बनी पार्किंग का संचालन शुरू कर सीमांत के लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देवसिंह मैदान के नजदीक बनी बहुमंजिला पार्किंग पर एकत्र होकर प्रशासन व नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। महर ने कहा सीमांत के लोगों की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस शासन में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन सत्ता में काबिज भाजपा सरकार इसे आज तक पूरा नहीं कर सकी। अधूरी पार्किंग के संचालन को टेंडर जारी किए गए हैं, जो सरकार की संवेदनहीनता का सजग उदाहरण है। टेंडर जारी कर स्थानीय जिला प्रशासन व नगर पालिका ने भी अधूरी पार्किंग के संचालन का फैसला लेकर सीमांत के लोगों की सुरक्षा को पूरी तरह दरकिनार किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी व युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा भाजपा के शासन में सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं, जिसमें पार्किंग भी शामिल है। कहा अधूरी पार्किंग का संचालन शुरू कर प्रशासन व नगर पालिका लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *