यातायात रोकने को बनी दीवार तोड़ी, विभाग ने दी तहरीर

Spread the love

रविवार रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ी सुखरो पुल पर बनी दीवार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रविवार रात असामाजिक तत्वों ने सुखरो पुल पर यातायात रोकने के लिए बनाई गई दीवार को तोड़ दिया। मामले में लोकनिर्माण विभाग की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। दीवार टूटने के बाद रात के समय वाहन पुल से आवाजाही करने लगे थे।
दो सितंबर की रात कोटद्वार नगर से भाबर को जोड़ने वाले सुखरो पुल का एक पिल्लर धंस गया था। जिसके बाद लोकनिर्माण विभाग व पुलिस ने पुल पर यातायात रूकवाने दिया था। इसके लिए बकायदा पुल के दोनों ओर दीवार का निर्माण भी करवाया गया। लोकनिर्माण विभाग पिछले एक माह से लगातार पुल मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है। ऐसे में रविवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने यातायात रोकने के लिए बनाई गई दीवार को तोड़ दिया। सुबह जब अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने क्षतिग्रस्त दीवार का दोबारा से निर्माण करवाया। वहीं, मामले में लोनिवि की सहायक अभियंता की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। तहरीर में दीवार तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *