विभाग कर रहा गैस वितरण प्रणाली की मॉनिटरिंग

Spread the love

बागेश्वर। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग लगातार मानिटरिंग कर रहा है। विभाग की निगरानी में विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समयबद्ध तरीके से गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडे ने बताया कि शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1107 गैस सिलेंडरों का वितरण किया। इसके तहत इंडेन गैस सर्विस, बागेश्वर ने मंडलसेरा, बहुली, द्यांगण और रवाईखाल क्षेत्रों में 468 सिलिंडर, गरुड़ ने नौघरस्टेट, डोबा, पिंगलकोट और सीमा क्षेत्र में 234,कपकोट ने कपकोट क्षेत्र में 100, कांडा ने स्यांकोट व भूलगांव में 100, शामा ने शामा क्षेत्र में 85 सिलिंडर वितरित किए। वहीं शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ ने छाती, मनकोट, घिंगारूतोला तथा कांडा पड़ाव क्षेत्रों में 60 सिलिंडरों का वितरण किया। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी गैस की कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *