संस्कृति विभाग ने लगाई आजादी की लड़ाई छायाचित्रों की प्रदर्शनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशानुसार जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयारी की गई। आयोजित कार्यक्रम के तहत आज संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई से संबंधित छायाचित्रों का प्रदर्शन किया गया है। संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी को अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल द्वारा भी देखा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को ऐसी छायाचित्र प्रदर्शनी का बड़े स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिये।
वहीं दूसरी ओर क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्यिाल ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आगामी 14 अगस्त को कंडोलिया-देवप्रयाग मार्ग पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दौड़ में 18 वर्ष से अधिक आयु के बालक एवं बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रवेश नि:शुल्क है। उन्होंने कहा कि क्रॉस कंट्री में प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। बताया कि प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के विजेता व उप विजेताओं को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
इस मौके पर संस्कृति विभाग से प्रेम चन्द्र ध्यानी, विनीत गिरी, नागेन्द्र बिष्ट, नवीन चन्द, अनिल नेगी, विजय, दिलीप, शांति प्रकाश मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *