विभाग ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने, जांच को भेजे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की तरफ से नगर में नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया, जिमसें विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कुटटू गिरी, साबूदान व मूंगफली के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषणशाला रूद्रपुर भेजा जाएगा।
नवरात्रि त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने नगर क्षेत्र के गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, गोविंद नगर, नजीबाबाद रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाते हुए खाद्य पदार्थों के नमूनों का संग्रहण किया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को उच्च गुणवत्ता के कुट्टू के आटे का विक्रय किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार से घटिया किस्म के कुटटू के आटे का विक्रय न किया जाए। कहा कि कुट्टूके आटे के पक्के बिल भी सुरक्षित रखें जाए, जिससे उनके स्रोत को चिह्नित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान कुट्टू गिरी, साबूदाना व मूंगफली के तीन नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषणशाला रूद्रपुर भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *