उपनल कर्मियों ने लगाया प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप

Spread the love

पिथौरागढ़। पहाड़ी जिलों में सेवा दे रहे उपनल कर्मियों ने प्रदेश सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा सरकार मैदानी और पहाड़ी जिलों में कार्य कर रहे कर्मियों के लिए दोहरी नीति का प्रयोग कर रही है। शुक्रवार को उपनल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विमल धामी ने कहा विभागों और कार्यालयों में पिछले 10 सालों से कार्य कर रहे कर्मियों को कर्मचारी राज्य बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि मैदानी क्षेत्र में कार्य कर रहे उपनल कर्मियों को ईएसआई की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश सरकार कर्मियों कों बांटने का कार्य कर रही है। कहा जीआईसी सिंगाली में तैनात प्रयोगशाला सहायक जगदीश चंद्र सिंह दिमाग की नस फटने से हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उपनल कर्मी सहयोग कर मदद करने में जुटे हैं। कर्मियों ने पहाड़ी जनपदों के उपनल कर्मियों को ईएसआई का लाभ देने और कर्मी के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से धन स्वीकृत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *