जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड पर आपदा की दोहरी मारी पड़ी है। उत्तरकाशी के बाद अब पौड़ी जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। जिले के बुरांसी गांव में बादल फटने से जानमाल का नुकसान हुआ है। आवासीय भवन जमींदोज होने से दो महिलाएं मलबे में दबीं। एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी की खोजबीन की जा रही है। जिले के बाकुंडा गांव में पांच नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना। जिलाधिकारी ने पुष्टि की।
यहां सड़क के किनारे नेपाली मजदूरों का टेंट लगा हुआ था। अचानक बादल फटने की घटना में 3-4 नेपाली मलबे में दब गए। गांव वालों ने बमुश्किल मबले से निकाल कर उनकी जान बचाई। स्कूल में ग्राम वासियों ने उनकी रहने की व्यवस्था कर दी है। इनमें कुछ लोगों को गहरी चोटें आई हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, दूसरी महिला की तलाश की जा रही है। साथ ही थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा गांव में 5 नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना है, उनकी तलाश जारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि पाबौ के कलगाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूटे पुल के लिए बैली ब्रिज मंगवाया जा रहा है, साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री दी जा रही है।
लापता
1- नरेंद्र बहादुर खटका उम्र 40 वर्ष
2- संध्या खटका उम्र 35 वर्ष पत्नी नरेंद्र बहादुर खटका
3- रोमन खटका उम्र 18 माह पुत्र नरेंद्र बहादुर खटका
4- अमृता परिहार पत्नी राम बहादुर उम्र 21 वर्ष
5- विमल बिष्ट उम्र 21 वर्ष
घायल
1- उदय गुरु उम्र 21 वर्ष
2- गोपाल थापा 19 वर्ष
3- कालीराम बहादुर 23 वर्ष
4- लक्ष्मी देवी 21 वर्ष
इलाज हेतु देघाट भेजे जाने वाले
1- कालीराम बहादुर 23 वर्ष
2- लक्ष्मी देवी 21 वर्ष