केंद्र व प्रदेश सरकार का रही विकास, जन-जन तक पहुंचाएं योजनाएं : तीरथ

Spread the love

भाजपा जिला संगठन के लाभार्थी सम्मेलन में बोले गढ़वाल सांसद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जन हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।
कोटद्वार में भाजपा जिला संगठन की ओर से लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति की राह पर है। प्रधानमंत्री देश को विश्वगुरु का दर्जा दिलाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश में पहला राज्य है, जहां आयुष्मान योजना की सुविधा हर परिवार को मिली है। केंद्र सरकार की ओर से समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं ताकि योजनाओं को लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को भी मिले। उन्होंने कार्यकर्ता का आह्वान किया कि आगामी चुनावों को देखते हुए वे एकजुट होकर कार्य करते हुए पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े। इस मौके पर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, संग्राम सिंह भंडारी, राकेश मित्तल, शांतनु रावत, हरि सिंह पुंडीर, मनोज पांथरी, उमेश त्रिपाठी, गोपाल काला, ओम प्रकाश बलूनी, संजय रावत, दर्शन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, गजेन्द्र मोहन धस्माना, गौरव मिश्रा और गजेन्द्र रावत सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *