श्रम विभाग के खिलाफ दिया धरना

Spread the love

बागेश्वर। ग्रामीण श्रमिक महिलाओं ने श्रम विभाग में सामान वितरण पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने श्रम कार्यालय पर धरना दिया। कहा यदि अवकाश के दिन क्षेत्रीय विधायक अपने चेहतों को कंबल और छतरी आदि वितरित कर सकते हैं, तो आम श्रमिक का भी हक मिलना चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालष्ण ने कहा कि बीते दिवस अवकाश था। विधायक चंदन राम दास ने श्रम विभाग के अधिकारियों को गरुड़ पहुंचा दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं को कंबल और छतरी बांट दी। उन्होंने कहा वास्तविक श्रमिकों को उनका हक नहीं मिल सका। श्रमिकों को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। श्रमिकों से कहा वह कल आकर सामान ले जाएं। रविवार को बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यालय पहुंचे। लेकिन कार्यालय बंद था। जिसके कारण उन्हें धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा श्रम विभाग में लगातार धांधली हो रही है। यदि जिले के सभी श्रमिकों को उनका हक नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *