भाजपायों ने किया पंजाब सरकार का पुतला दहन

Spread the love

अल्मोड़ा। स्याल्दे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर शनिवार को पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ही कांग्रेस कार्यकारीअध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ जमनकर नारेबाजी की गई। स्थानीय बाजार चौराहे में पंजाब सरका का पुतला दहन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में लापरवाही से कांग्रेस के चेहरा सामने आया है । इसके बावजूद कांग्रेस अपनी गलती मानने से बच रही है। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार पंजाब सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी। प्रदर्शन में कमला देवी, जानकी देवी, मुन्नी देवी, नंदी देवी, शांति देवी, धना देवी, राधा देवी, अनुली देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी, हृदयेश मेहरा, चंदन मनराल, करन मनराल, उर्बा दत्त, पाल दत्त, राधे रमण, मोहन सिंह, सूरज मेहरा, दौलत खाती, सूरत सिंह, अरूण पपनोई, सुरेश चौबे, दीप जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *