जिला जज ने बार एसो़ पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाया

Spread the love

नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन टिहरी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज ने पदभार ग्रहण करवाया। जिला बार एसो़ पदाधिकारियों की ओर से जिला जज को अभिनंदन पत्र सौंपकर उनका सम्मान किया गया। बुधवार को जिला जज न्यायालय सभागार में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष, जय प्रकाश पांडे,उपाध्यक्ष किशन सिंह रावत, सचिव महेंद्र बिष्ट, सह सचिव चंद्रभानु तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष रोशनलाल आर्य तथा अडिटर पवना देवी को जिला जज योगेश कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण करवाया। बार एसो़ पदाधिकारियों ने जिला जज सहित मंच पर बैठे अन्य सभी न्यायिक मजिस्ट्रेटों का फूल माला से स्वागत किया। जिला जज ने कहा कि अधिवक्ताओं को बार और बेंच के साथ आपसी तालमेल बिठाकर कार्य करना चाहिए, ताकि बार और बेंच पर लोगों का विश्वास बना रहें। जिला जज ने बार एसो़ पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं को नई कार्यकारिणी गठन पर शुभकामना दी। मौके पर कुटुबंक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार मणि, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार वर्मन, सिविल जज अविनाश कुमार श्रीवास्तव, रीतिका सेमवाल, ममता पंवार, निशा देवी, बार एसो़ पूर्व अध्यक्ष संजय घिल्डियाल, श्याम सिंह तोमर, विनोद रतूड़ी, प्रेम सिंह बनगाई, मथुरा नकोटी, गीताजंलि सजवाण, शांति प्रसाद भट्ट, महावीर नेगी, आनंद सेमल्टी, देवेन्द्र दुमोगा, बीना सजवाण, स्वराज पंवार, मृदुला जैन, विरेन्द्र रावत, चंद्रवीर नेगी आदि उपिस्थत थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *