जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन रांसी स्टडियम का निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: डीएम ने निर्माणाधीन रांसी स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने स्टेडियम के आसपास हेलीपैड के लिए भूमि चिन्हित करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। डीएम ने रांसी स्टेडियम का कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्टेडियम के आसपास हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि का चयन करने के लिए एसडीएम सदर व ग्रामीण निर्माण विभाग के अफसरो को लोनिवि के साथ समंवय स्थापित करते हुए जल्द जगह चिहिंत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम मुक्ता मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *