जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों का वेतन रोका

Spread the love

चम्पावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने पेयजल निगम के जेई, एई व ईई का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ये कार्रवाई पेयजल योजना का कार्य समय में पूरा नहीं करने पर की। तीनों अधिकारियों का वेतन आहरण कार्य पूरा करने के बाद दिया जाएगा। तामली में गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने बिरगोला से रायल व तामली से रूपालीगाड़ तक सड़क निर्माण, तामली में लिफ्ट पेयजल योजना बनाने, जीआईसी तामली व अस्पताल में भवन निर्माण, गानपुरा से हेलीपैड तक सड़क निर्माण की मांग की। लोनिवि के ईई बीसी पंत ने बताया कि 14 किमी लंबी तामली से रूपालीगाड़ सड़क को स्वीति मिल गई है। उन्होंने बताया कि गढ़ मुक्तेश्वर सड़क आबादी नहीं होने से भारत सरकार ने निरस्त कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *