भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष पर लगाया हत्या करने का आरोप

Spread the love

रुद्रपुर। छतरपुर में जमीनी विवाद के मामले एक व्यक्ति ने भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी किसान नेता आपराधिक प्रवृति का है। उसके परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। पंतनगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। छतरपुर निवासी रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष साहब सिंह का मकान है। आरोप है कि पिछले कई सालों से आरोपी किसान नेता से उसका जमीनी विवाद है। आरोपी उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि 15 मार्च की शाम साढ़े छह के करीब घर के बाहर वह किसी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि आरोपी चुनाव के बाद हत्या करने की धमकी दे रहा था। धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर मामले की सूचना दी। पंतनगर थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर आरोपी किसान नेता पर मुकदमा पंजीत कर जांच शुरू कर दी है। पड़ोसी शिकायतकर्ता रिश्तेदारी में आता है। पिछले लंबे समय से वह जमीन हड़पने की फिराक में है। विरोध करने पर मनगढ़त कहानी बनाकर हत्या की धमकी देने के झूठे आरोप फंसा रहा है। जो आरोप उसने लगाएं हैं वह उसके उल्ट हैं। उन्हें शिकायतकर्ता ही जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच करेगी तो मामला सामने आ जाएगा। -साहब सिंह, जिलाध्यक्ष, भाकियू चढूनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *