कल खुलेंगे भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट

Spread the love

रुद्रप्रयाग : द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली बड़ी संख्या में भक्तों के साथ आज मदमहेश्वर पहुंचेगी। जिसके बाद द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके लिए बदरी-केदार मंदिर समिति ने मंदिर को 6 कुंतल फूलों से सजाया है। मंगलवार को देर शाम मद्महेश्वर की डोली गौंडार गांव पहुंची। जहां पहले से मौजूद भक्तों ने डोली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भक्तों के जयकारों, महिलाओं के धार्मिक मागंलों और स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के बीच डोली गौंडार पहुंची। यहां सभी पूजाएं संपन्न की गई। बुधवार को सुबह डोली गौंडार गांव से भक्तों के साथ मद्महेश्वर पहुंचेगी जहां निर्धारित समय पर मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मदमहेश्वर मंदि के पुजारी शिवलिंग ने बताया कि डोली यात्रा परम्परानुसार राकेश्वरी मन्दिर रांसी से होते हुए गौंडार पहुंची। जिसके बाद बुधवार को डोली बनातोली, खटारा, नानौ, मैखम्भा, कूनचट्टी आदि यात्रा पड़ावों से होते हुए मद्महेश्वर पहुंचेगी जहां धार्मिक परम्परा के अनुसार मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। मन्दिर समिति के सुपरवाइजर प्रकाश पुरोहित के नेतृत्व में मन्दिर समिति का एडवांस दल मद्महेश्वर पहुंच गया है। नारायण फ्लावर्स ऋषिकेश मन्दिर समिति और गौंडार गांव के हक-हकूकधारियों के सहयोग से मंदिर को 6 कुंतल फूलों से सजाया गया है। इस मौके पर बदरी-केदार मन्दिर समिति के पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत, दिवारा यात्रा प्रभारी देवेन्द्र पटवाल, वन पंचायत सरपंच फते सिंह पंवार, भगवती प्रसाद भट्ट, रवीन्द्र भट्ट, शिशुपाल पंवार, संतोष कपरवाण, भरत खुलवे, कलम सिंह पंवार, सुन्दर सिंह पंवार, दलीप रावत , रणजीत रावत, विनोद बत्र्वाल, नारायण दत्त जुयाल, विलोचना रावत, शिव शरण पंवार, अरुण नौटियाल, विकास, हेमन्त पोखरियाल सहित बड़ी संख्या में यात्री एवं स्थानीय भक्त मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *