बिग ब्रेकिंग

3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की शुभ मुहूर्त निकालने के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय भी निर्धारित हो गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्घ यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 3 मई को दोपहर 12रू15 बजे विधिवत पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश विदेश के श्रद्घालु मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। यमुना जयंती के अवसर पर गुरुवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा विश्व प्रसिद्घ यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 12रू15 बजे अपरान्ह अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर यमुनोत्री धाम में मां यमुना के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसी दिन 8़30 बजे प्रात: मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से पारंपरिक बाध्य यंत्रों की थाप पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जहां विधिवत हवन पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। वहीं गुरुवार को यमुना जयंती के अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में यमुना जयंती महोत्सव को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, गजेंद्र उनियाल, बागेश्वर उनियाल, तेश्वर उनियाल, सच्चिदानंद उनियाल, पवन उनियाल, प्रकाश उनियाल, सोबन राणा, अनिल चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!