डबल इंजन की सरकार में पेट्रोल 100 तो खाने का तेल 200 पार: कांग्रेस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की विस सीट श्रीनगर क्षेत्र में कांग्रेसियों ने सदस्यता अभियान को बढ ़चढ़कर चलाने तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कांग्रेसियों ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आज पेट्रोल 100 के पार तो खाने का तेल 200 पार कर आम जनता का जीनादूभर कर दिया है। महंगाई डॉयन भाजपा सरकार को 2022 के चुनाव में सत्ता से बेदखल करेगी।
श्रीनगर में आयोजित बैठक में कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सरकार ने आज जनविरोधी नीतियां लाकर जनता को आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है। कोई भी निर्णय जनता के हित में नहीं लिए जा रहे है। जिससे आज देश की जनता ऐसी सरकार से परेशान है। अन्नदाता तक को डबल इंजन की सरकार ने परेशान कर सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। पीसीसी सदस्य वीरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता से जो वायदे किये थे, वह आज तक पूरे नहीं हुए, उल्टा जनता के ऊपर महंगाई का बोझ बैठाकर जनता की दो जून की रोटी के लिए भी मोहताज कर दिया है। जनता ऐसी सरकार को आगामी विस चुनाव में सबक सिखायेगी। चुनाव में भाजपा इस मौके पर नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र पुंडीर, राजेश जुगरान, लाल सिंह नेगी, मीना रावत, अंजू भट्ट, विनोद मैठानी, वरिष्ठ पूर्व सभासद शिव लाल, भगत डागर आदि कांग्रेस मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *