खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : हल्दूखाल से नैनीडांडा शंकरपुर होते हुए रामनगर जा रहा एक वाहन शंकरपुर से पहले क्यार्की प्राथमिक विद्यालय के निकट अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुर्पद कर दिया।
शंकरपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस चौकी शंकरपुर को सूचना दी और कई ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि रविवार देर शाम को शंकरपुर चौकी से कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम आवश्यक उपकरण लेकर मौके पर पहुंची। हादसे में वाहन चालक उमेश उर्फ बंटी (30) पुत्र मनमोहन सिंह, निवासी ग्राम कांडानाला, रिखणीखाल हाल पीरूमदारा, रामनगर, नैनीताल की मौके पर मृत्यु हो गई थी। वाहन में दुर्घटना के समय अन्य कोई भी सवार नहीं था। वाहन लगभग दो सौ मीटर नीचे खाई में गिरा था। रेस्क्यू के बाद शव को सीएचसी नैनीडांडा पहुंचाया गया। नैनीडांडा में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *