हड़ताल का दिखा असर, बंद रहा जीएमओयू बस व मैक्स वाहनों का संचालन

Spread the love

आटोमेटिक फिटनेस सेंटर की अनिवार्यता व देहरादून, हद्विार में डीजल वाहनों को बंद करने का विरोध
जीएमओयू व मैक्स सचालकों ने देहरादून व हरिद्वार के लिए नहीं किया अपने वाहनों का संचाल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: ऑटोमेटिक फिटेनेस सेंटर की अनिवार्यता व देहरादून, हरिद्वार जिले में दस वर्ष पूराने डीजल विक्रम-ऑटो को बंद करने के विरोध में जारी हड़ताल का असर कोटद्वार में भी देखने को मिला। देहरादून व हरिद्वार रूट पर पूरे दिन जीएमओयू की बस व मैक्स वाहनों का संचालन बंद रहा। ऐसे कई यात्री पूरे दिन इधर-उधर भटकते हुए नजर आए। हालांकि, उक्त रूट पर परिवहन निगम की बसों का संचालन किया जा रहा था। लेकिन, उसमें भी सीट के लिए मारामारी देखने को मिली।
मांगों के निराकरण को लेकर निजी वाहनों की ओर से मंगलवार को हड़ताल का एलान किया गया था। ऐसे में इसका असर गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में भी देखने को मिला। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए तो यातायात पूरी तरह सुचारू रहा। लेकिन, जीएमओयू व मैक्स वाहनों ने देहरादून व हरिद्वार रूट पर अपने वाहनों का संचालन नहीं किया। ऐसे में पूरे दिन वाहन अपने अड्डे में ही खड़े दिखाई दिए। हड़ताल की जानकारी नहीं होने के कारण कई यात्री मैक्स वाहन की तलाश में भटकते रहे। लेकिन, परिवहन निगम की बसों से उन्हें राहत मिली। परिवहन निगम कोटद्वार डिपो के एआरएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि देहरादून व हरिद्वार रूट पर परिवहन निगम की एक दिन में बीस बसों का संचालन होता है। हड़ताल के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सोमवार शाम ही योजना बना दी गई थी। निर्णय लिया गया था कि यदी यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। लेकिन, यात्रियों की तादाद अधिक न होने के कारण उन्हें बसों में पर्याप्त सीटें मिल गई थी।

यात्रियों को नहीं थी जानकारी
देहरादून व हरिद्वार रूट पर निजी वाहनों की हड़ताल के बारे में यात्रियों को कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में वह जीएमओयू बस अड्डे व मैक्स वाहनों के स्टेंड पर पूरे दिन वाहनों का इंतजार करते रहे। डाडामंडी निवासी सुधीर सिंह ने बताया कि मैक्स व जीएमओयू बस नहीं चलने से परिवहन निगम की बसों पर दबाव बढ़ गया था। जैसे ही बस अड्डे पर पहुंच रही थी तुरंत सीटें भर जा रही थी। मजबूरी में कई लोगों को छोटे वाहन बुक कर यात्रा करनी पड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *