जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शुक्रवार को लगातार बारिश से कंडोलिया मैदान में चल पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पाई। कंडोलिया मैदान में जल भराव होने व खराब मौसम के चलते भर्ती प्रक्रिया नहीं हो सकी। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बारिश के चलते मैदान में जल भराव होने के चलते शुक्रवार को होने वाली शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा नहीं हो पाई। शुक्रवार को होने वाली भर्ती प्रक्रिया अब 5 मार्च को कंडोलिया मैदान में आयोजित की जाएगी। बताया कि अन्य तिथियों को होने वाली भर्ती प्रक्रिया यथावत होगी।