कर्मचारी संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन की ओर से अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस दौरान संगठन ने जल्द मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को अधिशासी अभियंता को सौंपे पत्र में शाखा सचिव विजय कुमार ने बताया कि प्रांतीय महामंत्री द्वारा 22 अक्टूबर को मुख्यालय प्रबंधक देहरादून को पत्र पे्रषित किया गया था। उसके बाद जल भवन देहरादून में एक दिवसीय धरना भी दिया गया। लेकिन फिर भी शासन प्रशासन की ओर से लंबित प्रकरणों का कोई निस्तारण नही किया गया। जिससे संगठन में आक्रोश पनप रहा है। कहा कि आगामी 6 नवंबर से 13 नवंबर तक समस्त कार्मिकों द्वारा कार्य अवधि में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। बताया कि 15 से 20 नवंबर तक मुख्यालय जल भवन देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। 22 से 27 नवंबर तक मुख्यालय जल भवन देहरादून में क्रमिक अनशन किया जायेगा। कहा कि यदि फिर भी मांगो पर सकरात्मक कार्यवाही नही हुई तो 29 नवंबर से मुख्यालय जल भवन देहरादून में आमरण अनशन में बैठा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *