हिंदी दिवस पर होगी निबंध प्रतियोगिता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा विकासखंड के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार को हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश नवानी ने बताया कि पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा के संवद्र्धन में उत्तराखण्ड का योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय के 9 वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रथम तीन प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरूष्कृत किया जायेगा। प्रतिभागी विद्यालयों में अटल उत्कृष्ट राइंका चौबट्टाखाल, अटल उत्कृष्ट राइंका पोखड़ा, राइंका दमदेवल, राइंका किमगड़ी, इंटर कालेज कुटियाखाल, जइंका ल्याखाल, जइंका देवराजखाल, राउमावि गडरी, राउमावि दांथा, राउमावि पालीधार में विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *