पिथौरागढ़। पूर्व सैनिकों ने अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क की मांग पर सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा शहीद के गृह क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार इसको गंभीरता से न लेकर शहीद का अपमान कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देते हुए धरना दिया।
मंगलवार को धारी, बेलतड़ी, क्वारबन, भाटीगांव, द्गिारा और रौलियागांव सहित बड़ाबे क्षेत्र के पूर्व सैनिक बेलतड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर डटे ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने आक्रोश जताते हुए सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने कहा क्षेत्र के वीर सैनिक नंदन कुमार ने देश के लिए अपनी शहादत दी। लेकिन सरकार उनकी शहादत को पूरी तरह भुला चुकी है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क और शहीद द्वार निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। प्रशासन और सरकार शहीद का सम्मान करना भूल चुकी है। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने ग्रामीणों के साथ धरना दिया। जगदीश भट्ट, कैप्टन जीवानंद भट्ट धरने पर बैठे।
इन्होंने दिया समर्थनरू तारा दत्त भट्ट, श्याम दत्त भट्ट, पाराम भट्ट, गोपाल दत्त, रेवाधर भट्ट, सुभाष चंद्र, मोती राम, विशन दत्त, चंद्र बल्लभ, होशियार सिंह, केशर सिंह, गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, जमन सिंह आदि।