दीपावली की खरीददारी को उमड़ी भीड़

Spread the love

छोटी दीपावली पर देर शाम तक बाजार में उमड़ी रही भीड़
जयंत प्रतिनिधि
कोटद्वार: दीपावली त्योहार को लेकर आमजन में काफी उत्साह देखने को मिला। छोटी दीपावली पर देर शाम तक शहरवासी खरीददारी करते हुए नजर आए। वहीं, बाजारों में उमड़ी शहवासियों की भीड़ से व्यापारियों के भी चेहते खिल उठे।
दीपावली को देकर व्यापारी एक माह से तैयारी में जुटे हुए थे। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों की ओर से सामान पर आकर्षक छूट भी दी जा रही थी। छोटी दीपावली पर शहरवासियों ने इलेक्ट्रॉनिक के साथ ही अन्य सामान की खूब खरीददारी की। देर शाम तक बाजार पूरी तरह लोगों से भरा हुआ नजर आया। गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड, झंडाचौक में सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी। वहीं, शहर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई थी। नए ट्रैफिक प्लान के तहत नजीबाबाद से बदरीनाथ मार्ग तक भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। व्यापारी सुदर्शन सिंह ने बताया कि कोरोना के सुस्त पड़े बाजार में दीपावली से रौकन बढ़ी है। शहर में बड़ी दुकानों के साथ ही छोटी दुकानों में ग्रहकों ने खूब खरीदारी की। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों की ओर से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर विभन्न ऑफर के पर्चे भी लगाए गए थे। यही कारण था कि शहर में देर शाम तक खूब चहल-पहल बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *