अल्ट्रासाउंड के जरिए शरीर से पानी निकालने की मिली सुविधा

Spread the love

उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट ने शुरू किया इलाज
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर। राजकीय उप जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद क्षेत्र में पहली बार मरीजों के शरीर से सुई के जरिए पानी निकालने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल दो मरीजों के शरीर से पानी निकाला गया है। इसमें 4 वर्षीय बालक भी शामिल है। खुशी की बात यह भी है कि आगामी सोमवार से अस्पताल में गर्भवती महिलाओं (एएनसी) का अल्ट्रासाउंड भी शुरू हो जाएंगे।
उप जिला अस्पताल मेंं पहली बार रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रचित गर्ग की तैनाती हुई है। वर्तमान में अस्पताल में रोजाना 15 से 20 अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। जिससे पहाड़ के मरीजों को सुविधा मिली है। इसी कड़ी में आगे बढ़़ते हुए डा. गर्ग यूएसजी गाइडेड प्रोसिजर (अल्ट्रासाउंड निर्देशित प्रक्रिया) के जरिए शरीर से पानी निकालने का काम कर रहे हैं। पहले इसके लिए देहरादून या ऋषिकेश के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते थे। उन्होंने बताया कि कभी मरीज के सीने, लीवर, फेफड़े में पानी या मवाद भर जाता है। जिसको सुई के जरिए निकाला जाता है। यूएसजी-जीपी में अल्ट्रासांउड के माध्यम से देखा जाता है कि किस स्थान पर पानी भरा हुआ है। रेडियोलॉजिस्ट यूएसजी के माध्यम से उस स्थान पर इंजेक्शन से पानी/मवाद निकाल लेता है। डा. गर्ग ने बताया कि जल्द अस्पताल में कलर डॉप्लर सेवा भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी अल्ट्रासाउंड मिल जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *