कार्यकर्ताओं की पसंदीदा को ही मिलेगा टिकट: चौधरी

Spread the love

नैनीताल। कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक एवं राजस्थान के विधायक चेतन चौधरी ने यहां गोरखपुर स्थित एक होटल में सोमवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व दावेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दावेदारों से अलग-अलग बात की। साथ ही दावेदारों को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के पसंद व्यक्ति को ही भीमताल से टिकट दिया जायेगा।
उन्होंने कहा पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसके समर्थन में प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट होकर जीताना होगा। इस बार हर हाल में भीमताल सीट कांग्रेस की झोली में आनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महंगाई, बेरोजगारी को लेकर जनता के बीच जाने की अपील की। बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, चौयरमेन देवेंद्र चनौतिया, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, जिला सहकारी बैंक निदेशक गोपाल बिष्ट, पुष्कर मेहरा, पाल मेहरा, ड़क केदार पलड़िया, मीना बिष्ट, सतीश लाल वर्मा, आशा आर्या, निर्मला आर्य, मदन बोरा, सौरभ रौतेला, राकेश बृजवासी, नीरज कुमार, हरीश जोशी, देवकी सांगुड़ी, केडी रुबाली, रामपाल गंगोला, कमरुनिशा, गुंजन रौतेला, भूपेन्द्र कनौजिया, जीवंती आर्या, प्रवीण पांडे, कुमुद बृजवासी, भगवान बिष्ट, लक्ष्मण बोरा, करण बोहरा, कैलाश कुमार, अजय कुमार, खुशाल सिंह संभल, वीरेंद्र मेहरा, लक्ष्मण गंगोला आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *