अनदेखी का रोष, जारी रहा महासंघ का धरना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का धरना जारी रहा। महासंघ ने जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की भी चेतावनी दी।
अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ पिछले तीन दिन से धरने पर डटा हुआ है। जिलाध्यक्ष कौशिद अली ने कहा कि महासंघ पिछले लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग उठा रहा है। कई वर्षों से कनिष्ठ अभियंताओं के वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति में ठहराव को दूर करने के लिए आंदोलन कर रहे है, लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ से उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है। कहा कि अभियंता दुर्गम भौगौलिक परिस्थियों व आपदा के समय भी कार्य करते रहते है, लेकिन उन्हें दुर्घटना बीमा की सुविधा प्राप्त नहीं है। उन्होंने ऐसी परिस्थितियों ने दुर्घटना बीमा दो करोड़ किए जाने की मांग की है। इसके अलावा सभी अभियंताओं को विभाग की तरफ से लैपटाप व कंम्यूटर उपलब्ध करवाए जाने, तकनीकी कार्मिकों को गुणवत्ता नियंत्रण संबधी प्रशिक्षण दिए जाने सहित 27 सूत्रीय मांग पत्र को पूरा करने की मांग की है। इस मौके पर शशि भूषण लिंगवाल, विपिन सैनी, दीपेंद्र रावत, विजय लक्ष्मी, प्रदीप सैनी, महेश काला, गौरी शंकर, अजीत सिंह, प्रदीप ममगांई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *