स्थापना दिवस पर उत्ष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21वें राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिन व्यक्तियों, स्वयं सेवी संस्थाओं व एनजीओ की ओर से कोविड काल, आपदा एवं किसी भी क्षेत्र में उत्ष्ट कार्य किया गया है उनको सम्मानित करें। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित लोगों को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की संख्या नहीं गुणवत्ता एवं गरिमा के साथ आयोजन किया जाएं व कार्यक्रम का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाए।
सीएम ने यह निर्देश वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक में दिए। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर पर पेंटिंग, निबंध व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 8 नवंबर को क्रास-कंट्री रेस का आयोजन किया जायेगा एवं 9 नवंबर को पुलिस लाइन रुद्रपुर से गांधी पार्क तक मार्च पास्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं उनके परिजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को तहसील एवं जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा व सांस्तिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *