सादगी से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार

Spread the love

अल्मोड़ा। जिले में ईद का त्यौहार सादगी के साथ मनाया गया। कोरोरा संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू के बीच सुबह सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते हुए पांच लोगों ने ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज अदा की। इसके अलावा अन्य सभी लोगों ने घरों में ही चाश्त की नमाज अदा की। इस दौरान घरों में ही लोगों ने तमाम पकवान बनाए। ईद के मौके पर शुक्रवार को नगर के कैंट स्थित ईदगाह में पांच लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती जुनैद उल कादरी ने पांच लोगों को नमाज अदा करवाई। पेश इमाम ने नमाज-ए-ईद के बाद मुल्क में अमन-चैन के साथ कोरोना वायरस से सभी देशवासियों की हिफाजत की दुआ की। इमाम ने शहर के लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने के साथ लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और अपने घरों में ही त्यौहार मनाने की अपील की।
हाथ और गले मिलने से रखा परहेज: कोरोना महामारी के चलते ईद की नमाज के बाद मुबारकबाद देने में गले मिलने और हाथ मिलाने से सभी ने पूरा परहेज रखा। जबकि एक दूसरे के घर पर भी लोग मुबारकबाद देने नहीं पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *