निर्वाचन लोकतंत्र का पर्व, इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक

Spread the love

डीएम और एसएसपी ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के साथ गुरुवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने बूथों में तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों से जानकारी लेते हुए मतदान केंद्र और आसपास के क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाने को कहा। कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र का पर्व है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने एकेश्वर ब्लाक के पोलिंग बूथ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटीसैंण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमोठा, राजकीय इंटर कॉलेज मेटाकुंड, प्राथमिक विद्यालय बौसालधार और मलेठी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पेयजल, रैंप, शौचालय, शेड का जायजा लिया, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं और महिलाओं की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार चौबट्टाखाल करिश्मा जोशी, खंडविकास अधिकारी एकेश्वर नरेश चंद्र सुयाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *