मदमहेश्वर की डोली आगमन पर होगा मेले का आयोजन

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली आगमन पर मनसूना में मेले का आयोजन किया जाएगा। 22 नवंबर से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्तिक मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला मद्महेश्वर घाटी के पाली, फाफंज, मनसूना, गिरिया, गैड, गडगु, जग्गी बगवान, बुरूवा, राउंलेक, उनियाना, रांसी व गोण्डार आदि ग्राम सभाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मेले में स्कूली बच्चों, महिला मंगल दलों, नव युवक मंगल दलों एवं सांस्तिक विभाग द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 22 नवंबर को बंद किए जाएंगे। इसके बाद विभिन्न पड़ावों से होते हुए डोली 25 को शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। डोली आगमन पर मनसूना और ऊखीमठ में मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिपंस विनोद राणा व मेला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र पंवार ने बताया कि इस वर्ष तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में दिन व रात्रि संध्या में सांस्तिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर क्षेपंस लक्ष्मण सिंह, लेखा सचिव सुरेशी रावत, संजय मनवाल, कोषाध्यक्ष नर्वदा देवी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *