साद्गी पूर्वक मनाया मकर संक्रांति का त्योहार

Spread the love

अल्मोड़ा। जिलेभर में मकर संक्रांति का त्योहार साद्गी पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर में घुघुते बनाए गए। शनिवार यानि आज सुबह बच्चे काले कौआ काले घुघुति की माला खा ले़.़क का उद्घोष करते हुए कौओं को आमंत्रित करके घुघुते खिलाएंगे।
शुक्रवार को मंकर संक्रांति पर्व के मौके पर लोगों ने देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्घि एवं निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा। थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ लोक कल्याण को गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं कई स्थानों पर माघी खिचड़ी का भी आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने सुबह नदियों में स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। नगर के नंदादेवी, देवी मंदिर खत्याड़ी, उल्का मंदिर, रघुनाथ मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, रत्नेश्वर महादेव मंदिर आदि मदिरों में श्रद्घालुओं ने समिति संख्या में पहुंच पूजा-अर्चना की। दोपहर बाद लोगों ने घरों में आटा व गुड़ से मिश्रित घुघुते समेत विभिन्न पकवान बनाये। जिन्हें आज बच्चे कौओं को आमंत्रित कर खिलाएंगे। जिला मुख्यालय के मां नंदा देवी मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्घालु पहुंचे। निकट के गोल्ज्यू मंदिर चितई व जागेश्वर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्घालुओं की पहुंचने का सिलसिला बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *