ऊना में बखौफ हुई स्वां नदी, उफनती लहरों के बीच चार घंटे तक चली जिंदगी और मौत में जंग

Spread the love

गगरेट, एजेंसी। भारी बारिश के चलते उफान पर आई स्वां नदी में करीब चार घंटे तक जिंदगी और मौत में चली जंग में जिंदगी जीत गई। स्वां नदी में आई बाढ़ में फंसे अंदोरा लोअर गांव के केवल कृष्ण की हिम्मत जब जबाव देने लगी, तो गगरेट पुलिस थाना के जांबाज जवान व अग्निशमन कर्मी उफनती नदी में फरिश्ता बनकर उस तक पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सुबह केवल कृष्ण अपने बेटे अमित के साथ ट्रैक्टर पर स्वां नदी पार कर रहा थे, तो अचानक नदी में पानी बढ़ जाने से ट्रैक्टर बहने लगा। जिस पर अमित ने छलांग लगा दी और वह बहता हुआ किनारे जा लगा, लेकिन केवल कृष्ण ट्रैक्टर के साथ बहने लगा। करीब 50 मीटर दूर जाकर ट्रैक्टर फंस गया और खुद को बचाने के लिए केवल कृष्ण ट्रैक्टर की छत पर जा चढ़ा। इसके बेटे ने इसकी जानकारी प्रधान को दी। जिस पर गगरेट पुलिस को सूचित किया गया। गगरेट पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। केवल कृष्ण की हिम्मत जबाव न दे जाए, इसके चलते उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी और केवल कृष्ण को सुरक्षित बाहर निकाल लाए। इनकी बहादुरी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *