जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में आयोजित आरसी ढौंडियाल मैमोरियल टूर्नामेंट का समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वालीबॉल का फाइनल मुकाबला राइजिंग सन के नाम रहा।
अंतिम दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आज कई बच्चे खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान बास्केट बाल बालक वर्ग की प्रतियोगिता में सेंट मेरी नगीना प्रथम, हेड हेरिटेज कोटद्वार द्वितीय बालिका वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल प्रथम, कॉवेंट स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। वालीबाल में राइजिंग सन प्रथम व नवयुग पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में हेड हेरिटेज प्रथम व ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। बास्केटबाल खिलाड़ी आयुष नेगी को उदयीमान खिलाड़ी का खिताब दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक डा. सुभाष चंद्र ढौंडियाल, नीना, कनिष्क ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।