तेलुगू सिनेमा के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंड 2 काफी समय से चर्चा में है। फिल्म की पहली किस्त अखंड को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब नजरें दूसरी किस्त पर हैं। लोगों के उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने अखंड 2 का पहला गाना द थांडवम जारी कर दिया है। अभिनेता नंदमुरी पर फिल्माए द थांडवम के बोल शंकर महादेवन ने लिखे हैं। इसे आवाज कैलाश खेर और कल्याण चक्रवर्ती ने दी है।
शक्ति और विनाश से भरपूर द थांडवम में नंदमुरी, भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए हैं। उनका अवतार रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसे जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, एक दिव्य गर्जना जो परम शक्ति को जागृत करती है प्तअखंडा2 का प्तदथांडवमगीत अभी रिलीज हुआ है। बता दें कि फिल्म अखंड 2 अगले महीने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से होगी।
गाने में अघोरा के रूप में बालकृष्ण के हाव-भाव और शारीरिक भाषा ने शानदार वाइब्स दिए। फिल्म में संयुक्ता और प्रज्ञा जायसवाल मुख्य भूमिका में हैं। आदि पिनिसेट्टी खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं और यह फिल्म 14 रील्स एंटरटेनमेंट द्वारा वित्त पोषित है। यह फिल्म हिट प्रोजेक्ट अखंड का सीक्वल है।